Close

    श्री मनिन्द्र सिंह

    Publish Date: June 27, 2024
    1

    श्री मनिन्द्र सिंह पुत्र अवतार सिंह वासी मकान न. 24/385 बलदेव नगर अम्बाला शहर हाल मकान न. 23.09/डी, सुभाष नगर, नजदीर गांधी पार्क अम्बाला शहर ने एक सूचना दी कि उसके व उसके व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ थाना बलदेव नगर मे दर्ज अभियोग संख्या 568/2023 धारा 323,34 व 506 भा.द.सं. की फाईल कोर्ट मे जमा करवाने के की एवज मे स.उ.नि. विजय कुमार ईन्चार्ज पुलिस चौंकी बलदेव नगर व स.उ.नि. अंग्रेज सिंह, पुलिस चौंकी बलदेव नगर, जिला अम्बाला द्वारा एयर कडीशनर (A.C) व 8000 रिश्वत की मांग कर रहें हैं। शिकायतकर्ता की इस शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा एक आरोपी स.उ.नि. अंग्रेज सिंह, पुलिस चौंकी बलदेव नगर, जिला अम्बाला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। ऐसा करके मनिन्द्र सिंह उपरोक्त ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध लडाई मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है।